शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 676 अंक उछला; निफ्टी 23,600 के पार पहुंचा
घरेलू शेयर बाजार ने हरे निशान में की शुरुआत, इंडिगो और इंफोसिस के शेयरों में भी तेजी; शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे मजबूत हुआ।
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार, 3 नवंबर को कारोबार की शुरुआत जोरदार बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 676.16 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,368.94 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 175.25 अंक चढ़कर 23,616 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
शुरुआती कारोबार में इंडिगो और इंफोसिस के शेयरों में भी करीब दो प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 94.64 पर पहुंच गया।
हालांकि, अमेरिकी चिप कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह दिखाई दिया।



