बंगाल में ‘योगी फैक्टर’ हिट: जहां-जहां प्रचार किया, वहां BJP को बढ़त

योगी आदित्यनाथ की रैलियों का असर, कई सीटों पर BJP आगे; TMC को बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि तृणमूल कांग्रेस करीब 95 सीटों तक सिमटती नजर आ रही है। यह परिणाम राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।

इस अप्रत्याशित बढ़त के पीछे कई फैक्टर्स माने जा रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा योगी आदित्यनाथ के ‘स्टार प्रचारक’ रोल की हो रही है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बंगाल की कई अहम सीटों पर रैलियां कीं, और दिलचस्प बात यह है कि उन सीटों पर BJP उम्मीदवार बढ़त बनाते दिख रहे हैं।

जिन प्रमुख सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया, उनमें आसनसोल दक्षिण, राजारहाट गोपालपुर, रामपुरहाट, दमदम, धूपगुड़ी, बांकुरा, बाराबनी, गारबेटा, सोनामुखी, कांथी दक्षिण, कल्याणी, चकदाहा, माथाभांगा, नंदकुमार, जॉयपुर, जलपाईगुड़ी, जोरासांको, पिंगला, उदयनारायणपुर और पुरुलिया जैसी सीटें शामिल हैं—जहां BJP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

हालांकि कुछ सीटों जैसे आसनसोल उत्तर, धानेखाली, बोलपुर और मालदा में TMC बढ़त बनाए हुए है, लेकिन कुल मिलाकर तस्वीर BJP के पक्ष में झुकती नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह रुझान बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अब तक TMC का बंगाल में मजबूत किला माना जाता था। वहीं BJP के लिए यह प्रदर्शन ऐतिहासिक साबित हो सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ की आक्रामक चुनावी शैली और हिंदुत्व आधारित मुद्दों ने बंगाल में पार्टी को मजबूती दी। हालांकि अंतिम नतीजे आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी, लेकिन फिलहाल ‘योगी फैक्टर’ चुनावी चर्चा के केंद्र में है।

Related Articles

Back to top button