दिल्ली में अब दौड़ेंगी ज्यादा मेट्रो, DMRC ने 18 मई से 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का किया ऐलान

हर सोमवार 24 अतिरिक्त फेरे चलेंगे; PM मोदी की अपील के बाद ऊर्जा बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज हुई।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) 18 मई 2026 से 6 अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए हर सोमवार 24 अतिरिक्त फेरे चलाने जा रहा है। यह कदम पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और फ्यूल बचत की दिशा में उठाया गया है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने ऊर्जा बचत को लेकर “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, सोमवार को मेट्रो से सफर और ‘नो-व्हीकल डे’ जैसे कदम शामिल हैं।

दिल्ली सरकार की इस नई पहल का मकसद ट्रैफिक कम करना, ईंधन की खपत घटाना और सार्वजनिक परिवहन को ज्यादा उपयोगी बनाना है। DMRC का यह कदम उसी व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button