‘योगी जी ने सपना साकार कर दिया’: जेवर एयरपोर्ट की पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसान हुए भावुक

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट

उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान उस समय देखने को मिली जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से पहली व्यावसायिक उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन किसानों की भावनाएं देखने लायक थीं, जिन्होंने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। पहली बार विमान में सवार होकर लखनऊ पहुंचे इन किसानों ने इस यात्रा को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया।

किसानों ने कहा कि वर्षों पुराना सपना आज साकार हुआ है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास का लाभ अब सीधे गांवों तक पहुंच रहा है। उड़ान के दौरान कई किसान भावुक हो गए और उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खोलेगा। इस ऐतिहासिक उड़ान ने क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल पैदा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button