हरदीप पुरी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

मध्य प्रदेश की खाली सीट पर नहीं हुआ मतदान, जरूरी दस्तावेज और प्रस्तावकों के हस्ताक्षर पूरे नहीं होने से दो निर्दलीय उम्मीदवारों के पर्चे रद्द

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। गुरुवार को नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद उनके सामने कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं बचा। इसके साथ ही इस सीट पर मतदान की आवश्यकता समाप्त हो गई।

दरअसल, राज्यसभा की इस सीट पर हरदीप पुरी के अलावा राजकुमार लोहानी और कांते सयन्ना ने भी नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, जांच के दौरान दोनों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। कांते सयन्ना के पर्चे में जरूरी प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं थे, जबकि राजकुमार लोहानी निर्धारित समय तक अनिवार्य शपथपत्र जमा नहीं कर सके थे।

हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से भी आपत्तियां उठाई गई थीं, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद उन्हें खारिज कर दिया और उनका नामांकन वैध माना।

मध्य प्रदेश विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार शर्मा ने पुरी को निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी किया। यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था।

Related Articles

Back to top button