असम रेल हादसे का वीडियो वायरल, लोको पायलट की घबराहट के बीच ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे

'सिग्नल लाल है, कुछ काम नहीं कर रहा...' हादसे से पहले गति नियंत्रित करने में नाकाम दिखे लोको पायलट, रेलवे ने शुरू की जांच

असम के गुवाहाटी के नजदीक दिगारू रेलवे स्टेशन पर हुए कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोको पायलट ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं कर पाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वह कहते हैं कि सिग्नल लाल है और आपातकालीन ब्रेक लगाने के बावजूद कुछ काम नहीं कर रहा है। इसके कुछ ही देर बाद ट्रेन में तेज आवाज सुनाई देती है।

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर की सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन संख्या 13125 को दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए दिगारू स्टेशन पर रुकना था, लेकिन ट्रेन समय पर नहीं रुक सकी। इसके चलते आगे के डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के अनुसार, हादसे में किसी की मौत या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button