यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर का बड़ा ऐलान, 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में होगी सत्ता परिवर्तन रैली, ओवैसी के साथ गठबंधन का भी ऐलान
उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में सत्ता परिवर्तन रैली आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रेसवार्ता में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन को लेकर अपनी बात रखी। ओवैसी ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के साथ किसानों और बेरोजगारों के मुद्दों को उठाना है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बताया। इस गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनावी राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।



