एआई से अश्लील वीडियो बनाकर दो युवतियों को किया ब्लैकमेल, पांच लाख ठगे; एक से दुष्कर्म

फतेहपुर में सहेली और उसके भाई पर गंभीर आरोप, नौकरी का झांसा देकर दोनों युवतियों को चित्रकूट के आश्रम में छोड़ा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती की सहेली ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी और दिल्ली निवासी युवती की एआई से अश्लील तस्वीरें और वीडियो तैयार किए। इसके बाद उन्हें इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी नंदलाल ने फतेहपुर के एक होटल में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर दोनों युवतियों से पांच लाख रुपये भी ले लिए। आरोपियों ने दोनों को चित्रकूट के भरतकूप स्थित एक आश्रम में छोड़ दिया और उनके मोबाइल का सिम तोड़ दिया।

करीब दस दिन बाद युवतियों ने आश्रम के संत को पूरी आपबीती बताई। संत के मोबाइल से दिल्ली में परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवतियों को सुरक्षित वापस लाया। पुलिस ने भाई-बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button