कैप्टन अमरिंदर सिंह की भाजपा में अनदेखी! पीएम मोदी से पूछा- क्या अब मेरी जरूरत नहीं?

पांच साल से राजनीतिक जिम्मेदारी मिलने का इंतजार

पंजाब की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी ही पार्टी भाजपा में भूमिका को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान सवाल किया कि क्या पार्टी को अब उनकी जरूरत है? कैप्टन ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन इस दौरान न दिल्ली के नेतृत्व और न ही पंजाब के किसी नेता ने उनसे प्रदेश की राजनीति को लेकर कोई गंभीर चर्चा की। उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि छह दशक के राजनीतिक अनुभव के बावजूद पार्टी उनकी क्षमताओं का इस्तेमाल नहीं कर रही है। कैप्टन के मुताबिक, कांग्रेस में रहते हुए शीर्ष नेतृत्व तक उनकी सीधी पहुंच थी, लेकिन भाजपा में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के अवसर भी सीमित हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया है कि पार्टी इस मामले को देखेगी। उनका यह बयान पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति और संगठनात्मक भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Back to top button