उर्फी जावेद बनीं ‘नागिन’ लुक में नजर, एकता कपूर को किया डेडिकेट
इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाया नया एक्सपेरिमेंट, बोलीं- यह अब तक का सबसे खतरनाक आउटफिट
उर्फी जावेद एक बार फिर अपने अनोखे और एक्सपेरिमेंटल फैशन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने खुद को ‘नागिन’ लुक में पेश किया है और अपनी नई ड्रेस को टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर को समर्पित किया है। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी इस क्रिएटिव आउटफिट को बनाने की प्रक्रिया दिखाती नजर आती हैं।
वीडियो में उर्फी कहती हैं कि यह आउटफिट उनके अब तक के सबसे “खतरनाक” और “अलग” प्रयोगों में से एक है। हालांकि, वह यह भी स्वीकार करती हैं कि यह ड्रेस उनकी उम्मीदों के मुताबिक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई। उनके मुताबिक, “जो प्लान किया था, वह वैसा नहीं बन सका।”
इस आउटफिट में उर्फी ने अपने शरीर पर नागिन के आकार की एक लाइट-इफेक्ट वाली संरचना लपेटी हुई दिखाई दी, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने बताया कि यह आइडिया ‘नागिन’ शो और उसकी निर्माता एकता कपूर से प्रेरित था, जिनकी वह फैन हैं।
उर्फी ने कैप्शन में लिखा कि सभी प्रयोग सफल नहीं होते, लेकिन यह आउटफिट उन्होंने खास तौर पर ‘नागिन’ और एकता कपूर को डेडिकेट किया है। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।





