आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की जेल से रिहाई का रास्ता साफ, रिहाई के परवाने जारी

दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत, रामपुर जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट अदालत में हाईकोर्ट का आदेश दाखिल करने और जमानत की शर्तें पूरी करने के बाद दोनों के रिहाई परवाने जारी कर दिए गए।

जानकारी के मुताबिक, आजम खान की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये और अब्दुल्ला आजम की ओर से दो लाख 75 हजार रुपये जमा कराए गए हैं। हाईकोर्ट ने दोनों को जुर्माने की आधी राशि जमा करने और 50-50 हजार रुपये के दो जमानती प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दी थी।

रिहाई के आदेश जारी होने के बाद रामपुर जेल के बाहर समर्थकों की आवाजाही बढ़ गई है। हालांकि, जेल प्रशासन की जांच में किसी अन्य मामले या कानूनी अड़चन के सामने आने पर रिहाई रुक सकती है।

Related Articles

Back to top button