नोएडा के स्कूल में सात साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई, 15 से ज्यादा बच्चों ने जमीन पर गिराकर पीटा

नोएडा के स्कूल में सात साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई, 15 से ज्यादा बच्चों ने जमीन पर गिराकर पीटा

नोएडा के सेक्टर-71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के सात वर्षीय छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 से अधिक बच्चों ने मासूम को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। 27 अक्टूबर को स्कूल से घर पहुंचने के बाद बच्चे ने परिजनों को आपबीती बताई और दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद पिता चिराग ढिंगरा ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज मांगा। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने करीब नौ घंटे तक फुटेज दिखाने में आनाकानी की। बाद में मोबाइल पर दिखाई गई रिकॉर्डिंग में कुछ बच्चे मारपीट करते नजर आए। पिता का दावा है कि घटना 20 से 30 मिनट तक चली। उन्होंने फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई है। पिता की शिकायत पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने आंतरिक जांच की बात कही है।

Related Articles

Back to top button