महाराष्ट्र में मौसम का दोहरा कहर: विदर्भ में हीटवेव अलर्ट, कई जिलों में बेमौसम बारिश से बढ़ी परेशानी

अकोला, अमरावती और वर्धा में येलो अलर्ट जारी, वहीं कई जिलों में आंधी-बारिश ने किसानों की फसलें बर्बाद कीं

महाराष्ट्र में मौसम ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है, तो दूसरी तरफ बेमौसम बारिश और आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर विदर्भ क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर बने हुए हैं।

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने विदर्भ के अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और गर्मी से बचाव के सभी जरूरी उपाय करें।

वहीं दूसरी ओर नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गडचिरोली जिलों में आंधी और बेमौसम बारिश को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में एक साथ उमस, तेज गर्मी और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

बारिश और आंधी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। गोंदिया जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही ओलावृष्टि और बारिश के कारण धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन के अनुसार लगभग 3000 किसानों की करीब 1473 हेक्टेयर धान की फसल प्रभावित हुई है।

स्थानीय कृषि विभाग ने राजस्व और ग्राम विकास विभाग के साथ मिलकर नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार को मुआवजे की सिफारिश भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

इसी बीच अमरावती में पानी संकट भी गहराता जा रहा है। जल आपूर्ति से जुड़े ठेकेदारों द्वारा बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन किए जाने के बाद कई इलाकों और करीब 354 गांवों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थिति फिलहाल अनुकूल बनी हुई है। अनुमान है कि 31 मई तक मानसून केरल पहुंच सकता है

Related Articles

Back to top button