प्रमोशन में क्यों रोईं अनुपमा

‘परधा’ के प्रचार के दौरान भावुक होने की वजह बताते हुए अनुपमा परमेश्वरन ने कहा कि वह पल कोई स्टंट नहीं था।

साउथ सिनेमा की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने अपनी फिल्म ‘परधा’ के प्रमोशन के दौरान रोने की घटना को लेकर अब खुलकर बात की है। पिछले साल फिल्म के प्रचार के दौरान अभिनेत्री मंच पर भावुक होकर रोने लगी थीं। उस समय उनके इस भावुक पल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। कुछ लोगों ने इसे प्रचार का हिस्सा बताया, जबकि कुछ ने आरोप लगाया कि वह सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रही थीं।

अब अनुपमा ने एक बातचीत के दौरान उस घटना के पीछे की स्थिति के बारे में खुलासा किया है। ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि वह उस समय भावनात्मक रूप से काफी परेशान थीं। उन्होंने कहा कि मंच पर जाने से पहले उनके अपने बॉयफ्रेंड ने उन्हें शर्मिंदा किया था।

अनुपमा के मुताबिक, वह करीब दो वर्षों से लगातार यह दिखाने की कोशिश कर रही थीं कि वह ठीक हैं। लेकिन उस दिन परिस्थितियां उनके लिए काफी मुश्किल हो गईं और वह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सकीं।

अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका रोना किसी तरह का प्रचार स्टंट नहीं था। उनके अनुसार, उस समय जो कुछ हुआ वह वास्तविक भावनात्मक स्थिति थी। फिल्म प्रमोशन के दौरान उनके रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और इसके बाद उन्हें लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

अनुपमा के इस खुलासे के बाद अब उस पुराने घटनाक्रम को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े इस अनुभव के बारे में खुलकर अपनी बात रखी है।

Related Articles

Back to top button