मां के निधन से शोक में सीएम योगी, सभी कार्यक्रम रद्द कर उत्तराखंड रवाना, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

गोंडा का दौरा भी किया रद्द, पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। शुक्रवार को उनका गोंडा जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन मां के निधन की सूचना मिलते ही उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया।

मुख्यमंत्री गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मां के अंतिम दर्शन करेंगे। सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली।

परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी साल सात और आठ मई को उत्तराखंड दौरे के दौरान अपने पैतृक गांव पहुंचकर मां से मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था।

Related Articles

Back to top button