इंडोनेशिया की कैंडी फैक्टरी में भीषण आग, 3 की मौत; 36 कर्मचारी लापता, अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन

12 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं, 15 लोगों को बचाया गया; फैक्टरी के कई हिस्सों में अब भी जारी है तलाशी अभियान।

इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत में शनिवार को एक कैंडी फैक्टरी में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 कर्मचारी लापता हैं। हादसा सेरांग जिले में स्थित पीटी फोनुसा अगुंग मुलिया फैक्टरी में हुआ, जहां कैंडी और स्नैक्स बनाए जाते हैं। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के मुताबिक, हादसे में 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें चार घायल कर्मचारी भी शामिल हैं। आग लगने के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी दमकलकर्मी लपटों पर काबू पाने और इमारत को ठंडा करने में जुटे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीसरी मंजिल पर लगी ठंडा करने वाली मशीन से आग भड़कने की आशंका जताई गई है, हालांकि आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। फैक्टरी के बाहर लापता कर्मचारियों के परिजन बेचैनी से अपनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं। बचाव दल लगातार तलाश में जुटा है।

Related Articles

Back to top button