UP: 2027 चुनाव से पहले सपा की ब्राह्मण वोटरों पर नजर, लखनऊ में बुलाई अहम बैठक

समाजवादी पार्टी ने सामाजिक समीकरण मजबूत करने की रणनीति तेज की, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी राजनीतिक रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में समाजवादी ब्राह्मण सभा की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने, विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही अगस्त माह में प्रस्तावित जनसंपर्क अभियानों और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच संपर्क और संवाद बढ़ाकर ही चुनावी आधार को मजबूत किया जा सकता है। इसी रणनीति के तहत अलग-अलग समाजिक प्रकोष्ठों को सक्रिय किया जा रहा है और जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार पर फोकस किया जा रहा है।

आगामी महीनों में सपा कार्यकर्ता राज्यभर में जनसंपर्क अभियान तेज करेंगे और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button