दिग्गजों से सजेगा WCL

डेविड वॉर्नर की एंट्री से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन का रोमांच बढ़ेगा, युवराज, एबी डिविलियर्स और ब्रावो जैसे सितारे भी मैदान पर उतरेंगे।

क्रिकेट फैंस के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी डब्ल्यूसीएल का तीसरा सीजन बेहद खास होने वाला है। टूर्नामेंट में क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। आयोजकों ने तीसरे सीजन के लिए कई बड़े नामों की घोषणा की है। इनमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी शामिल हैं, जो पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे।

डब्ल्यूसीएल का तीसरा सीजन तीन से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट के आयोजन स्थल की घोषणा अभी नहीं की गई है। वॉर्नर के अलावा भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और इंग्लैंड के मोईन अली भी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

इस बार बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर महमूदुल्लाह रियाद को भी टूर्नामेंट से जोड़ा गया है। वहीं, बांग्लादेश चैंपियंस को भी तीसरे सीजन में शामिल किया गया है। ऐसे में अलग-अलग देशों के पूर्व सितारों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

डब्ल्यूसीएल के पिछले दो सीजन को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब तीसरे सीजन में वॉर्नर समेत कई नए चेहरों की एंट्री से टूर्नामेंट के और रोमांचक होने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर पुराने सितारों को प्रतिस्पर्धी अंदाज में खेलते देखने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button